Latest News
Best Investment Property In India. Powered by Blogger.

Translate

Friday, May 3, 2019

ओडिशा में चक्रवात 'फैनी' का असर , 245 किमी प्रति घंटे पहुंची हवा की रफ्तार

Fani Cyclone Track

चक्रवाती तूफान फेनी के पूर्वी तट की ओर मुड़ने के कारण ओडिशा में 11 लाख लोगों को तटीय इलाकों से निकाला गया। यह देश का अब तक सबसे बड़ा आपदा पूर्व अभियान है। चक्रवात ने ओडिशा के पुरी में दस्तक दे दी है। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) के मुताबिक, तटीय इलाकों से निकालकर लोगों को 880 चक्रवात केंद्रों, स्कूल-कॉलेज की इमारतें और अन्य ठिकानों जैसे सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। ओडिशा के 14 जिले-पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, बालासोर, भद्रक, गंजम, खुर्दा, जाजपुर, नयागढ़, कटक, गजपति, मयूरभंज, ढेंकानाल और क्योंझर के चक्रवात की चपेट में आने की संभावना है। वहीं आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चक्रवात का प्रभाव पड़ने की संभावना है।

खास बातें


  • ओडिशा तट से टकराया चक्रवात फैनी
  • स्वास्थ्य और सुरक्षाबलों की छुट्टियां रद्द, कई जगह रेड अलर्ट
  • 24 घंटों तक भुवनेश्वर एयरपोर्ट बंद, 4000 राहत शिविर बनाए गए
  • पीएम मोदी ने की राहत और बचाव कार्य की समीक्षा
  • 1999 में आए सुपर साइक्लोन में गई थी 10 हजार लोगों की जान
राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्य के लिए जारी की आपातकालीन फोन हेल्पलाइन


Control Room Fani cyclone List 1

Control Room Fani cyclone List 2

  • ईस्ट कोस्ट रेलवे का कहना है कि कोणार्क एक्सप्रेस के समय और ठहराव के अनुसार विशाखापत्तनम से मुंबई सीएसटीएम के बीच एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।
  • भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का कहना है कि दोपहर तीन बजे से रात के आठ बजे तक कोलकाता हवाई अड्डे से कोई विमान उड़ान नहीं भरेगा। पूर्व में घोषित क्लोजिंग टाइम को संशोधित करके आज रात साढ़े नौ बजे से कल शाम छह बजे तक कर दिया गया है।
  • आंध्र प्रदेश के मौसम विभाग के एसवीजे कुमार ने कहा, 'बंगाल की उत्तर पूर्वी खाड़ी और पश्चिमी मध्य खाड़ी से सटे हुए क्षेत्रों में बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान फैनी 300 किलोमीटर पूर्वी और उत्तरी पूर्वी और विशाखापत्तनम से 25 किलोमीटर दूर है। इस समय पुरी में हवाएं 170-180 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही होंगी।
  • उन्होंने आगे कहा, 'प्रणाली के अभाव में श्रीकाकुलम के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। वहीं भारी से बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है। श्रीकाकुलम में 70-80 घंटे की रफ्तार वाली हवा 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। अगले 12 घंटे तक श्रीकाकुलम में सिस्टम प्रभाव रहेगा।
  • भारतीय नौसेना के 13 एयरक्राफ्ट अलर्ट मोड पर विशाखापट्टनम में तैनात हैं। जो नुकसान की जानकारी होने के बाद राहत और बचाव कार्य में लगाए जाएंगे।
  • हैदराबाद मौसम विभाग केंद्र ने बताया कि ओडिशा के पुरी में हवाएं 240-245 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से बह रही हैं और ओडिशा तट पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी है। लैंडफॉल के बाद चक्रवात का प्रभाव कम होने की संभावना है और इसके पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ने की संभावना है।
  • भारतीय नौसेना ने जारी की फैनी तूफान की तस्वीरें। नौसेना ने 7 युद्धपोतों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया है। इसके अलावा 6 एयरक्राफ्ट और 7 हेलीकॉप्टर को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
  • भुवनेश्वर मौसम विभाग केंद्र के निदेशक एचआर विश्वास ने बताया कि अत्याधिक गंभीर चक्रवात फैनी सुबह 8 बजे ओडिशा पहुंचा। तूफान का कुछ हिस्सा पहले ही जमीनी इलाके में प्रवेश कर गया है। चक्रवात के जमीनी इलाकों में पूरी तरह से पहुंचने में 2 घंटे और लगेंगे। इसने पुरी के नजदीक से जमीनी इलाके में प्रवेश किया है। 10.30 बजे तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • पारादीप मौसम विभाग केंद्र के निदेशक आर शुक्ला ने बताया कि लगभग 8 बजे शुरू हुई लैंडफॉल प्रक्रिया 2 घंटे के भीतर पूरी होने की उम्मीद है। फिर इस तूफान के उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की उम्मीद है, जो तटीय ओडिशा के सभी जिलों को कवर करते हुए पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगा। सुबह 9 बजे हवा की गति 35 किमी / घंटा की दर्ज की गई जो लगातार बढ़ रहा है।
Fani cyclone India


Highlights

- चक्रवाती तूफान फानी पुरी तट से टकराया
- पुरी में तेज हवाओं के साथ बारिश
- सीएम पटनायक की अपील-लोग इस दौरान घरों के अंदर ही रहें
- नौसेना ने राहत के लिए अपने पोत और कर्मियों को तैनात किया
- समुद्री किनारों से लोगों को हटा कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा गया
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: ओडिशा में चक्रवात 'फैनी' का असर , 245 किमी प्रति घंटे पहुंची हवा की रफ्तार Rating: 5 Reviewed By: Best Investment Property In India